शिक्षक विजय कुमार को मिला एड़ूलीडर्स अवॉर्ड
शिक्षक विजय कुमार को मिला एड़ूलीडर्स अवॉर्ड
प्रतापगढ़ । विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना के आधार पर नेडा प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में एड़ूलीडर्स अवार्ड 2025 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतापगढ़ जनपद के लक्ष्मणपुर ब्लॉक में कार्यरत गणित के विद्वान शिक्षक, पूर्व एआरपी एवं कुशल वक्ता विजय कुमार विश्वकर्मा को उनकी सहज,उत्कृष्ट शिक्षण शैली के लिए एडूलीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पशुपालन एवं दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निदेशक शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व आईएएस डी एन लाल, नेडा के परियोजना अधिकारी टीकाराम तथा अंतरराष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोश द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के 164 उत्कृष्ट शिक्षकों को एडूलीडर्स अवार्ड 2025 तथा एडूलीडर्स कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ सर्वेष्ट मिश्र के संपादन में प्रकाशित पुस्तक एडूलीडर्स "शिक्षा के दीपस्तंभ" का विमोचन भी किया गया और एक हजार प्रतियां सभी 75 जनपद में प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में अतिथियों ने एड़ूलीडर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने कार्यक्रम के आयोजन में सभी सहयोगी सदस्यों और प्रतिभागी शिक्षकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment