आज मनाई जायेगी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती
आज मनाई जायेगी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती
पट्टी।सामाजिक परिवर्तन समिति द्वारा 31 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह दस बजे से पट्टी मेला ग्राउण्ड डीआर एस मैरिज हाल में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल 150 वीं जयंती मनाई जायेगी। समिति द्वारा गुरुवार की देर शाम बैठक कर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि जयंती में लगभग एक हजार से अधिक लोगों का अनुमान है। जयंती मनाने को लेकर समिति द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बैठक में अमरजीत पटेल, प्रवीण पटेल, महावीर पटेल, प्रदीप पटेल, अभय पटेल, अमन पटेल, अशोक पटेल, सुनील पटेल, अनिल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment