राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल
पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार, तहसील सभागार व ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी पूर्णेन्दु मिश्र, इंचार्ज तहसीलदार पवन कुमार व नायब तहसीलदार कृपा शंकर ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसडीएम ने माल्यार्पण के बाद सरदार पटेल के जीवन पर पर प्रकाश डाला और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान बार अध्यक्ष अनिल सिंह के साथ तमाम अधिवक्ता व तहसील कर्मी मौजूद रहे।विकास खंड पट्टी में ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) व बीडीओ राजीव पांडेय सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी और भारत को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सभी रियासतों को कड़ी मेहनत के बाद एकजुट किया था। खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल अत्यंत मेहनती थे और बिना थके कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और अपने कर्तव्यों का समय पर पालन करने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में योगदान दिया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में जनता के कार्यों को पूरा करने में पूर्ण योगदान देने का संकल्प लेने को भी कहा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विजयराज मुरैला, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, जेई एमआई राम बचन, एपीओ मनरेगा पुष्पेंद्र सिंह, बड़े बाबू धनीराम वर्मा, सेक्रेटरी प्रद्युम्न कुमार, पवन सरोज, संदीप कुमार सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में, ग्राम पंचायत कुकुवार व पूरेबसन में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के साथ ही तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment