थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार

थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार 
पट्टी। पुलिस कर्मियों से परेशान कंधई के इटवा गांव की एक महिला एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है,कंधई के इटवा गांव निवासिनी आशिया बेगम पत्नी मुमताज अली का कहना है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है,वह अपने दृष्टिहीन बेटे के साथ गांव में रहती है,पति के बाहर रहने के कारण उसे अकेली पाकर गांव का अजहरुद्दीन उसके घर में जबरन हिस्सा मांग रहा है,आरोप है कि आए दिन अजहरुद्दीन कंधई के एक चौकी के दरोगा एवं सिपाही को लेकर उसके घर पहुंच जाता है और हिस्से की बात करता है,आरोप है कि महिला को पुलिस से धमकी दिलवाता हैं, और बार बार चौकी पर बुलाया जाता है,महिला के घर शादी पड़ी थी महिला नहीं गई तो दूसरे दिन फिर से फोन करके बुलाया जाता हैं और अजहरुद्दीन द्वारा चौकी के एक दरोगा को मिलाकर जबरन घर में हिस्सा दिलाने के लिए परेशान किया जाता जिससे परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को एसपी के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज