संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर मिला किशोर का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर मिला किशोर का शव
पट्टी। कमरे के अंदर किशोर के शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। हल्ला गुहार सुन पहुंचे पास पड़ोस के लोग जुटे। दरवाजा खोलकर जब अंदर गए तो किशोर का शव बिस्तर पर मिला। बिना पुलिस को सूचना दिए ही
परिजनों ने किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव के रहने वाले आदर्श विश्वकर्मा 12 वर्ष पुत्र कल्लू विश्वकर्मा के परिजन बृहस्पतिवार की दोपहर अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान किशोर कमरे के अंदर जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्युुपड़ा हुआ था। परिजन हल्ला गुहार मचाने लगे। हल्ला गुहार सुन पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा किशोर के शव को बाहर निकाला परिजनों ने सई नदी घाट पर किशोर केशव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दिया गया है। दूरभाष पर वार्ता के दौरान कंधई थाने के थानाध्यक्ष गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
Comments
Post a Comment