पैथोलॉजी सचालक का दूसरे के खाते पर गया पैसा देने से कर रहा इनकार, शिकायत पुलिस से
पैथोलॉजी सचालक का दूसरे के खाते पर गया पैसा देने से कर रहा इनकार, शिकायत पुलिस से
पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र के कंधई थाना अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी अमित कुमार का आरोप है कि उनके बिना ट्रांजैक्शन के ही सुरेश बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में बीते 31 अक्टूबर 2025 को 14337 रुपए चले गए, बैंक द्वारा उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया तो उन्होंने उनसे फोन पर बात की। पहले तो वह सुरेश बहादुर सिंह एक-दो दिन में पैसा देने की बात करते रहे और आज-कल का बहाना कहते रहे पर अब पैसा देने से ही इंकार कर रहे हैं।पीड़ित ने बुधवार को दोपहर में पट्टी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment