सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज 
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के तेलियानी नहर पर बीते शुक्रवार की दोपहर दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में भाई ने वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ निवासी शिवम कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई शुभम कनौजिया के साथ बीते 28 नवंबर की दोपहर रिश्तेदारी के लिए निकले थे। रास्ते में तेलियानी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उनके भाई शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अमरगढ़ भेजा। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया था। दुर्घटना में उन्हें भी मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज