पट्टी सीएचसी परिसर में फेंकी गई सरकारी दवाई, अधीक्षक ने कहा परिसर में फेंकी गई है दवाई तो मैं क्या करूं ,सरकार की म़ंसा पर पानी फेर रहे सीएचसी अधीक्षक,

पट्टी सीएचसी परिसर में फेंकी गई सरकारी दवाई,

 अधीक्षक ने कहा परिसर में फेंकी गई है दवाई तो मैं क्या करूं ,

सरकार की म़ंसा पर पानी फेर रहे सीएचसी अधीक्षक,
 पट्टी। जहां पर सरकारी अस्पतालों में मरीजो को बाहर की दवाए लिखी जा रही है और गरीबों को सरकारी दवाए नहीं मिल पा रही हैं। वहीं पर पट्टी सीएचसी में सरकारी दवाए सीएचसी परिसर के बाहर फेंकी गई है। सीएचसी परिसर में दवा फेके जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को पट्टी नगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी का पड़ताल किया गया तो सीएचसी परिसर मे सरकारी दवा बाहर नीम के पेड़ के पास फेंकी गई थी। बाहर फेंकी गई दवा का फोटो खींचते ही लोगों का मजमा लग गया। और सभी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि सरकारी महकमा बेलगाम हो चुका है। सीएचसी परिसर में दवा फेके जाने के संबंध में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। और जिम्मेदारों के मनमानी का खामियाजा बता रहे हैं। और सीएचसी अधीक्षक सरकार की मनसा पर पानी फेर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां पर गरीबों को मुक्त सरकारी दवा नहीं मिल पा रही है और बाहर की दवाई लिखी जा रही है वहीं पर सीएचसी परिसर में फेंकी गई सरकारी दवा विभाग के मनमानी की पोल खोल रही है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ राम प्रताप भारतीय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीएचसी परिसर में दवा फेंकी गई है तो मैं क्या करूं। इस बेतुके बयान से अधीक्षक कितने जिम्मेदार हैं साफ-साफ जाना जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज