जाम के झाम में जूझ रहा पट्टी कस्बा घंटो से लगा जाम, पुलिस के छूट रहे पसीने

जाम के झाम में जूझ रहा पट्टी कस्बा घंटो से लगा जाम, पुलिस के छूट रहे पसीने
पट्टी। कस्बे में सुबह होते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। ताजा मामला शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आस-पास की है, चौक बाजार पट्टी से लेकर राजपूत चौराहा व पीजी कॉलेज पट्टी तक भीषण जाम लगा हुआ था। जहां चौक पर दो ट्रैकों के आ जाने से यह जाम लगा हुआ है। वही जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर पुलिस पहले से क्यों तैयारी मैं नहीं रहती जहां इस समय पट्टी का मेला अपने चरम पर है। सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है। फिर भी कस्बे में पूरे दिन जाम का बना रहता है। टेंपो ई रिक्शा इधर-उधर खड़े हो जाते हैं। जिसकी वजह से जाम लगता रहता है। फिर भी पुलिस नजरअंदाज करके हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई नजर आ रही है। जाम में जहां स्कूली बच्चे व ऑफिस जाने के लिए लोग घंटो से परेशान हो रहे हैं। वहीं जाम को खुलवाने में पट्टी पुलिस के पसीने छूटते हुए नजर आ रहे हैं। पट्टी चौक पर टेंपो स्टैंड होने की वजह से लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं। लोग जाम का झाम झेल रहे हैं। संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष करते हुए चौक से टेंपो स्टैंड हटाए जाने की मांग नगर के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज