डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज