चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद तीन लाभार्थियों को सीओ पट्टी ने किया वितरित
चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद तीन लाभार्थियों को सीओ पट्टी ने किया वितरित
पट्टी । चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें तीन लाभार्थियों को पुलिस क्षेत्राधिकार ने अपने हाथों से मोबाइल दिया है। चोरी गए मोबाइल को पा कर उनके चेहरे पर एक अजीब खुशी झलकती नजर आई ।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भानेपुर गांव निवासी सौरभ तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी का मोबाइल बीते जनवरी माह में चोरी हो गया था। जिसके लिए उन्होंने यूपी कॉप पर अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं उड़ैयाडीह निवासी छोटे लाल बुजुर्ग का भी मोबाइल सितंबर 2024 में चोरी हो गया था। उन्होंने भी यूपी कॉप पर इ एफ आई आर दर्ज कराई थी। इसी तरह गजरिया गांव निवासी मनीष मिश्र का भी मोबाइल चोरी हुआ था। पुलिस ने चोरी गए कुल पांच मोबाइल बरामद किया है। पांचों लाभार्थियों को शुक्रवार की सुबह वितरण हेतु सीओ कार्यालय पर बुलाया गया था। दो लाभार्थी नहीं पहुंच सके। मौके पर पहुंचे उपरोक्त तीनों लाभार्थियों को पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने अपने हाथों से मोबाइल वितरित किया। मोबाइल प्रकार लाभार्थियों के चेहरे पर खासी खुशी नजर आई। इस दौरान मनीष मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022 में उनका मोबाइल चोरी हुआ था। जिसकी प्राथमिकी उन्होंने दर्ज कराई थी। वह मोबाइल प्राप्त होने की उम्मीदें खो चुका था, पर पुलिस ने उन्हें बरामद करके दे दिया। जिसके लिए उन्हें उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी व एस आई अतर सिंह के को धन्यवाद ज्ञापित किया । शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे वितरण के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने कहा कि यदि मोबाइल गायब होता है तो यूपी कॉप पर इ एफ ई आर के माध्यम से गुमसुदगी दर्ज कराए। इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के माध्यम से मोबाइल बरामद कर संबंधित को दिया जाए गा।
Comments
Post a Comment