सरे शाम बाइक चोर बाइक लेकर हुआ फरार ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा ,जामताली में सामान खरीदते समय चोर ने उड़ा दी बाइक, सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को पड़कर कर रही पूछताछ ,रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला,
सरे शाम बाइक चोर बाइक लेकर हुआ फरार ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा ,
जामताली में सामान खरीदते समय चोर ने उड़ा दी बाइक,
सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को पड़कर कर रही पूछताछ ,
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला,
पट्टी ।रानीगंज थाना क्षेत्र के अड़ार गांव निवासी जे.पी. सिंह जामताली बाजार में चाय पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को वह दुकान खोल रखा था।देर रात को वह बाइक से बाजार में सामान खरीदने गया था। बाइक खड़ी कर वह सामान खरीद रहा था कि मौका पाकर बाइक चोर बाइक लेकर फरार हो गया। जब वह सामान खरीद कर बाइक के पास गया तो बाइक गायब देखकर दंग रह गया। वह तत्काल दुकानदार के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो एक बाहरी युवक बाइक लेकर जामताली से दिलीपपुर की तरफ जाता दिखाई दिया। लोग देर शाम को बाइक चोर को पकड़ने के लिए चारों तरफ दौड़ भाग करने लगे इसी बीच ग्रामीणों को आता देख चोर हड़बड़ा कर रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली दिलीपपुर रोड पर श्रीपुर गांव के समीप खाई में पलट गया। ग्रामीणों ने चोर को पड़कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक और चोर को पड़कर जामताली चौकी ले गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के रूप में की गई। और वह फेरी लगाने का काम करता है। बाइक चोर को पड़कर जामताली चौकी पुलिस पूछताछ कर विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइक चोरी के मामले में वाहन स्वामी जे.पी. सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
Comments
Post a Comment