जमीनी रंजिश में देवर ने भाभी को मार-पीट कर किया घायल

जमीनी रंजिश में देवर ने भाभी को मार-पीट कर किया घायल 
पट्टी। जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगा। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासिनी गायत्री देवी पत्नी शेषमणि तिवारी ने रविवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके देवर से जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सुबह वह अपने घर पर बैठी हुई थी, इस दौरान देवर हाथ में लाठी डंडा लेकर आया गाली गुप्ता देते हुए पिटाई करने लगा। हल्ला गुहार सुनकर आस-पास के लोगों के बीच बचाव से किसी तरह पीड़िता की जान बची। मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज