अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल मेडिकल कॉलेज रेफर 
पट्टी। सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा आठगवां गांव के रहने वाले बुधराम गुप्ता घर से सिलेंडर भरने के लिए आ रहे थे कि अभी वह जलालपुर किठौली गांव के समीप पहुंचे थे कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी मोपेड बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस घायल को पट्टी सीएचसी लेकर आई प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 
वहीं दूसरी तरफ कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव के रहने वाले मोहित कुमार 23 वर्ष, व आदर्श कुमार 13 वर्ष, घर से पट्टी की तरफ आ रहा था  जैसे ही वह पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर आनापुर गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज