तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा
तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा
पट्टी। नगर के ढकवा मोड़ चौराहे के समीप बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की विद्युत पोल टूट कर जमींदोज हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक तथा उसमें बैठे लोग घबराकर बोलोरो गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ विद्युत पोल टूटने से सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते नगर वासियों को विद्युत सप्लाई न मिलने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई जयराज राजपूत ने बताया कि विद्युत पोल टूटने की जानकारी संज्ञान में है, जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल हो जाएगी।
Comments
Post a Comment