अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की गई जान
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की गई जान
पट्टी। अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई।पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी दुल्ला देवी यादव उम्र 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय छोटे लाल यादव बुधवार की शाम अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत देखने के लिए जा रही थी। तेलियानी नहर के आसपुर देवसरा संपर्क मार्ग पर घर से 50 मीटर दूर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दुल्ला देवी की मौके पर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो दुला देवी सड़क के किनारे मृत हालत में पड़ी थी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। मृतक के एक पुत्र ओमप्रकाश यादव व एक पुत्री प्रमिला है दोनों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना ओम प्रकाश ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे बताया कि मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम शव का इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Comments
Post a Comment