तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को रौंदा हुई मौत,पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को
तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को रौंदा हुई मौत,
पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को
पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के धनसार गांव निवासी पारस मिश्रा उम्र 65 पुत्र रामकरन को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। मृतक के 6 बेटियां हैं। जिनमें पांच की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कामिनी 18 की शादी होना अभी बाकी है। वृद्ध की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देने के बाद इतनी तेज से ट्रैक्टर लेकर भाग की गांव के शेशी कल्लू आदि लोग भी बाल बाल बच गए। यह घटना गांव के बाहर स्थित शिवराम यादव की दुकान के समीप की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment