दो समुदाय के बीच मार-पीट दलित पक्ष के चार लोग घायल , घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस

दो समुदाय के बीच मार-पीट दलित पक्ष के चार लोग घायल , घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस
पट्टी।तहसील क्षेत्र के पेडरा गांव में दलित समुदाय का एक व्यक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे उपक्रम में अपना फार्म जमा करने जा रहा था। घात लगाए बैठे दूसरे समुदाय के लोग उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिए। उसके चिल्लाने पर उसके परिवार के तीन युवक पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है। दो समुदाय के बीच मारपीट की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी वह थाने की भारी फोर्स मौके पर जा पहुंची। 
गांव निवासी जीत लाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे वह अपना निर्वाचन आयोग का फार्म जमा का करने प्राथमिक विद्यालय पर जा रहा था। इस दौरान गांव के चार पांच की संख्या में दूसरे समुदाय के लोग रास्ते में घात लगाए बैठे थे। उसे रोक लिया और उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर सुशील करन वा राजेश आए तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा गया। जिससे दलित समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही थाने की फोर्स के साथ पुलिस क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे पूछताछ के लिए दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को उठाया भी गया है। वही घायलो को शाम करीब 7:00 बजे कोतवाली लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो समुदाय के बीच मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज