सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी घायल, पट्टी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी घायल, पट्टी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर 
पट्टी। तहसील मुख्यालय से बाइक से घर जा रहे सर्राफा व्यापारी की बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भेजा गया। इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
पट्टी इलाके के बहुत गांव निवासी पंकज सोनी पुत्र मुकेश सोनी 29 वर्ष वर्ष बाइक से घर जाते समय कुंदनपुर के गांव के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर जिसकी एक ही हेडलाइट जल रही थी, टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग 8:30 बजे हुई दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे, घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए हैं जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज