पारा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सरसी 11 ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला,तीसरे दिन दादा 11 महाराजगंज, साहबान 11 पट्टी व मान्धाता का हुआ मैच
पारा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सरसी 11 ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला,
तीसरे दिन दादा 11 महाराजगंज, साहबान 11 पट्टी व मान्धाता का हुआ मैच
पट्टी।पीसीएस ब्रदर्स कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता पारा में आज तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें दो लिग मैच व एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
पहला लीग मैच दादा 11 महाराजगंज व साहबान 11 पट्टी के बीच खेला गया। जिसमें साहबान 11 पट्टी ने निर्धारित आठ ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते 66 रन बनाए । जिसके जवाब में दादा 11 महाराजगंज ने चंचल के 40 रनों की मदद से यह मैच जीत लिया। दूसरा लीग मैच सरसी 11 व मान्धाता के बीच खेला गया। जिसमें सरसी के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में रोशन के 80 रनों की मदद से आठ ओवरों में 145 रन बनाए। जिसके जवाब में मान्धाता की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 117 रन ही बना पाई और सरसी 11 28 रनों से यह मैच जीत गया। तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल मैच दादा 11 महाराजगंज व सरसी के बीच खेला गया। जिसमें सरसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में अभिषेक के 67 व विवेक के 49 रनों की मदद से 142 रन बनाए। जिसके जवाब में दादा 11 महाराजगंज की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 131 रन बना पाई। सरसी की टीम ने 12 रनों से यह मैच जीत लिया।
यहां पर मैच में आंपरिंग अजीत व पवन ने व कमेंटरी सौरभ व रवि ने किया। स्कोरिंग मंदीप ने व यहां पर कमेटी के शाद अली, भानू प्रताप, कुलदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment