पूर्व प्रधानमंत्री ने देश विदेश में राजनीति को दी अलग पहचान,अटल स्मृति सम्मेलन में बोलेस्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,बटन दबाकर 157 कार्य योजनाओं का किया शुभारंभ,
पूर्व प्रधानमंत्री ने देश विदेश में राजनीति को दी अलग पहचान,
अटल स्मृति सम्मेलन में बोले
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,
बटन दबाकर 157 कार्य योजनाओं का किया शुभारंभ,
पट्टी। विकासखंड पट्टी परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मयंकेश्वर सिंह रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का भारत देश की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान रहा। विश्व पटल पर उन्होंने भारत देश को अलग पहचान दी। वह एक आदर्श राजनेता रहे हैं उनका सम्मान पक्ष विपक्ष में लोग किया करते थे। उन्होंने कई बार विपक्ष में रहते हुए विदेश जाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।यह उनकी अप्रतिम वाक् पट्टुता का उदाहरण है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी आज हम सब के बीच नहीं हैं। उन्होंने ऐसा वारिस देश को दिया जो विश्व का सबसे बड़ा राजनेता माना जाने लगा। 2047 तक विकसित और आधुनिक कि उनकी परिकल्पना को साकार करना है। ग्यारह वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को इतना ऊंचा किया कि आज पूरा विश्व उनका लोहा मानता है।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की बात कही।
कार्यक्रम के पूर्व ब्लाक परिसर में अमृत कलश का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। इसमें सभी ग्राम पंचायतों की मिट्टी डाली गई है। इसे ब्लाक परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है। ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह ने राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पूर्व मंत्री सहित अन्य ने इसका शुभारंभ किया।
जबकि अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया। बाद में उन्होंने बटन दबाकर विकास कार्य के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया। प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 157 परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। ब्लॉक प्रमुख पट्टी ने स्वागत भाषण करते हुए उपस्थित सभी के प्रति आभार जताया। संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। राज्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री ने ब्लाक परिसर के रिटायर्ड हुए अधिकारियों कर्मचारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी विनोद पांडे,पूर्व प्रमुख देवेंद्रनाथ पांडे, सभासद राम चरित्र वर्मा,शिव कुमार चौरसिया,खंड विकास अधिकारी राजीव पाण्डे, रएसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा, सीओ मनोज कुमार रघुवंशी, तहसीलदार पवन कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
ग्रापए के जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी की अगुवाई में राज्यमंत्री को आठ सूत्रीय एक ज्ञापन भी संगठन के अन्य लोगों के साथ सौंपा। जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा के साथ अन्य मुद्दों की मांग की गई थी। राज्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष की बातों को सुना। उनकी बात शासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही।
माला फूल व बुके में पैसा बर्बाद न करने की कही बात
कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सहित अन्य के स्वागत में बड़ी बड़ी माला व छोटी माला के साथ बुके भेंट किए जाने पर राज्यमंत्री ने सवाल दागा। उन्होंने बताया कि इतना पैसा लगाने के बाद इन मालाफुल का कोई प्रयोग नहीं रह गया। इसकी बर्बादी हम सबको रोकनी चाहिए।
जितने पैसे में इन्हें मंगाया गया है। अगर उतना पैसा इकट्ठा करके उन्हें दे दिया जाए तो वह उससे साल में दो बार गरीबों की मदद में काम आता है। जाड़े में कंबल का वितरण। साथ ही गर्मियों में साड़ी का वितरण किया जाता है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस तरह के कार्यक्रम की भी चर्चा की।
Comments
Post a Comment