चैम्पियन ट्राफी को लेकर बैठक हुई संपंन बैठक में 16 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का लिया गया निणर्य

चैम्पियन ट्राफी को लेकर बैठक हुई संपंन 
बैठक में 16 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का लिया गया निणर्य 
पट्टी।खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, लंबे इंतज़ार के बाद चैम्पियन ट्रॉफी पट्टी का आयोजन 16 जनवरी से किया जा रहा है। इसको लेकर कमेटी की एक बैठक आयोजित हुआ। 
बैठक में निणर्य लिया गया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹1,01,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹51,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज को टीवी, मैन ऑफ द मैच को मोबाइल फोन, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को ₹2,100-₹2,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार इस टूर्नामेंट में केवल 16 टीमें ही प्रतिभाग कर सकेंगी। इच्छुक टीमें 10 जनवरी तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। सीमित टीमों के चलते जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है।आयोजन को लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। 
बैठक में पंकज सिंह, मोनू सोनी, प्रियांशू जायसवाल, गोलू सिंह, संतोष जायसवाल, 'शीतला सरोज, अश्विनी, रोहित वर्मा, रवीन्द्र मिश्रा, आदित्य सहित कमेटी के अंन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज