रास्ते के विवाद में पड़ोसियों की पिटाई पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
रास्ते के विवाद में पड़ोसियों की पिटाई पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के घरहिया निवासी रागिनी गौतम ने रास्ते के विवाद में पड़ोसी माले गौतम, अंकित, अनिल,अर्जुन गौतम व राजा गौतम के विरुद्ध रास्ते के विवाद में मारपीट कर घर के चार लोगों को घायल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी शाम 4:00 बजे उसे गाली देने लग विरोध पर उस पर हमला बोल दिया। उसके बचाव को पहुंचे देवर अमित, पुनीत व विनीत गौतम को भी आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Comments
Post a Comment