दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बेला रामपुर गांव निवासी ननकू राम, जो पट्टी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं, शनिवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए एसडीएम आवास जा रहे थे। जैसे ही वह ब्लॉक गेट के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक सवार थाना कोहंडौर क्षेत्र के उत्कर्ष गांव निवासी सुमित चला रहा था, जो एक विद्यालय में परीक्षा देने जा रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Comments
Post a Comment