यूरिया किल्लत को लेकर किसान नेता का अनोखा विरोध, शहीद स्मारक पर मुर्गा बन जताया आक्रोश

यूरिया किल्लत को लेकर किसान नेता का अनोखा विरोध, शहीद स्मारक पर मुर्गा बन जताया आक्रोश
आसपुर देवसरा। विकासखंड क्षेत्र की सहकारी समितियों पर लंबे समय से यूरिया की किल्लत बनी हुई है। समय पर खाद न मिलने से किसानों में भारी नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते बुधवार को एक किसान नेता ने पट्टी थाना क्षेत्र के रुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।किसान नेता ने शहीद स्मारक परिसर में प्रतीकात्मक रूप से मुर्गा बनकर सरकार और विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रबी की फसल के समय यूरिया की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।किसान नेता ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विकासखंड की सभी सहकारी समितियों पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो किसान संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।गौरतलब है कि ब्लॉक क्षेत्र की कई सहकारी समितियों पर इन दिनों यूरिया की भारी कमी बनी हुई है, जिससे किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज