बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,ए.एच.टी. एंव तरुण चेतना की टीम ने बाल विवाह पर महिलाओं को किया जागरूक,
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,
ए.एच.टी. एंव तरुण चेतना की टीम ने बाल विवाह पर महिलाओं को किया जागरूक,
पट्टी।तरुण चेतना संस्था एवं ए.एच.टी. थाना प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियो को समाप्त करने, कानून की जानकारी देने तथा समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना।
कार्यक्रम में उपस्थित ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने बताया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दोषियों के लिए सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।
ए.एच.टी. थाना के हेड कांस्टेबल तौसीफ रजा ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दें।तरुण चेतना संस्था के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि संस्था लंबे समय से बाल अधिकारों की रक्षा, शिक्षा एवं जागरूकता के लिए कार्य कर रही है और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों—अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं युवाओं—से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न कराने और रोकने की सामूहिक शपथ ली तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि वाहीद अंसारी संस्था के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव उपाध्याय, नाजरीन बानों, लालसा सरोज, शाकिरा, गार्गी, शकुंतला, मंजू गुप्ता, छाया गौतम।
Comments
Post a Comment