बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते... पूर्व न्यायाधीश ज्ञान चंद्रा के निधन पर श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का हुआ आयोजनयाद कर भावुक हुए लोग

बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते...

 पूर्व न्यायाधीश ज्ञान चंद्रा के निधन पर श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का हुआ आयोजनयाद कर भावुक हुए लोग
प्रतापगढ़। नगर के लीला पैलेस में पूर्व न्यायाधीश स्व ज्ञान चंद्रा की आत्मा की शांति के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर के लीला पैलेस में एक श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन नगर के प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा समाजसेवी डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव और व्यवसाई संजीव आहूजा के संयोजकत्व में हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। इस अवसर राजेंद्र मौर्य ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ज्ञान चंद्रा जी के जीवन अपने पिता स्व बाबूलाल श्रीवास्तव की तरह समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा आज हम उनके जीवन दर्शन को याद कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा उनके प्रति अपनी मिट्टी और इस मिट्टी से जुड़े लोगों के प्रति अगाध प्रेम था।वह सहज, सरल और विराट व्यक्तित्व के धनी थे। महामंत्री राजेश सिंह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। राजनारायण सिंह और गोकुल श्रीवास्तव इन्हें याद करके भावुक हो गए। साकेत गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव और डॉक्टर संजय कपूर ने उनसे मिले आत्मीयता को यदा किया। कार्यक्रम का संचालन अमितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की गया और भगवान से उनके पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की लोगों ने प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉक्टर रवि श्रीवास्तव, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव, डॉक्टर अविनाश श्रीवास्तव, डीजीसी राजस्व राघवेंद्र सिंह,रवि प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेश सिंह,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से अंकुर श्रीवास्तव उदय भान सिंह, उमेश सिंह, इरफान अली, इबरार अहमद, कैप्टन सुभाष ओझा, डब्ल्यू मिश्रा, राम कृष्ण मिश्र, विक्रम सिंह, आलोक श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, समाजसेवी आनंद मोहन ओझा, भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव एडवोकेट, अभय सिंह एडवोकेट,विनोद पांडे, शरद केसरवानी, अश्वनी केसरवानी, मुनीर,आदि ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी का प्रमुख योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज