एनकाउंटर में घायल दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

एनकाउंटर में घायल दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़।एनकाउंटर में घायल होकर अस्पताल से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म आरोपी जावेद को नगर कोतवाली क्षेत्र से धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी जावेद को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने के मामले को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया था।इस लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी अर्जुन यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत आखिरकार आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछ-ताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज