गांव में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत,जॉब कार्ड व विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, सीडीओ से ग्रामीणों की गुहार,
गांव में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत,
जॉब कार्ड व विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, सीडीओ से ग्रामीणों की गुहार,
आसपुर देवसरा।विकासखंड क्षेत्र के कबीरपुर गांव में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के निवासी लाल साहब यादव, सूरज कुमार, राजकुमार पांडे, रामपाल, राकेश, शिवकुमार, माताफेर, सुरेश कुमार, मुकेश, प्रमोद सहित समस्त ग्रामवासियों ने प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जॉब कार्ड के संचालन समेत अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है। पात्र लोगों को काम और मजदूरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि कागजों में फर्जी तरीके से कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है।ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो गांव में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे।
Comments
Post a Comment