वृद्ध ने छप्पर तोड़फोड़ व मारपीट का लगाया आरोप,जमीन विवाद में आए दिन हो रहा है विवाद

वृद्ध ने छप्पर तोड़फोड़ व मारपीट का लगाया आरोप,

जमीन विवाद में आए दिन हो रहा है विवाद
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव निवासी वृद्ध श्याम शंकर पाठक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गुरुवार की शाम विपक्षी उनकी भूमि पर रखी लकड़ियां जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया।
पीड़ित ने बताया कि जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट की तथा घर के छप्पर में तोड़फोड़ की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।इस संबंध में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज