एडीओ पंचायत की माता के निधन पर शोक की लहर पट्टी ब्लॉक प्रमुख सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों ने दी श्रद्धांजलि

एडीओ पंचायत की माता के निधन पर शोक की लहर 
पट्टी ब्लॉक प्रमुख सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों ने दी श्रद्धांजलि
पट्टी।पट्टी ब्लॉक में कार्यरत एडीओ पंचायत विजयराज मुरैला की माता पत्ती देवी (85) का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन पर पट्टी ब्लॉक प्रमुख सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।पत्ती देवी का निधन शुक्रवार दोपहर उनके निजी आवास पर हुआ। उनके निधन की सूचना मिलते ही पट्टी ब्लॉक में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) व बीडीओ राजीव कुमार पांडेय ने स्व. पत्ती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज