जमीन विवाद में वृद्ध की पिटाई, पुलिस से की शिकायत

जमीन विवाद में वृद्ध की पिटाई, पुलिस से की शिकायत
पट्टी।थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी जगदीश सिंह ने शुक्रवार देर शाम करीब 5 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी जमीन विवाद को लेकर उसके घर आए और मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट करने लगे।
पीड़ित के अनुसार, वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। इस हमले में वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज