पैथोलॉजी संचालक की बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल,दवा का खर्च मांगने पर जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी,

पैथोलॉजी संचालक की बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल,

दवा का खर्च मांगने पर जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी,
पट्टी।आसपुर देवसरा बाजार में संचालित पैथोलॉजी सेंटर के संचालक की बाइक में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद जब पीड़ित ने दवा का खर्च मांगा तो आरोपित ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार आसपुर देवसरा बाजार निवासी संजय सरोज पुत्र जियालाल सरोज, जो बाजार में ही पैथोलॉजी सेंटर चलाते हैं, 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब ढाई बजे पट्टी कोतवाली के रामपुर बेला गांव में ब्लड सैंपल लेने जा रहे थे। जैसे ही वह रामपुर बेला मोड़ (नांरगपुर बाजार के समीप) पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संजय सरोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने इलाज का खर्च देने की बात कही थी, लेकिन बुधवार की सुबह जब पीड़ित ने दवा का पैसा मांगा तो उक्त युवक जाति सूचक गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।पीड़ित ने मामले को लेकर पट्टी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज