युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन ने थाना अध्यक्ष व पशु चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित, जनहित कार्यों की सराहना

युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन ने थाना अध्यक्ष व पशु चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित, जनहित कार्यों की सराहना

आसपुर देवसरा में शांति व्यवस्था और पशु उपचार को लेकर युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन ने अधिकारियों का किया सम्मान
पट्टी।क्षेत्र में जनहित कार्यों के लिए सक्रिय युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने आज थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लालजी यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई तथा पशुओं के समुचित इलाज के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को भगवान राधा-कृष्ण की छायाप्रति एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारी पशु अस्पताल पहुंचे, जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लालजी यादव को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संगठन ने बताया कि घायल, बीमार एवं आवारा पशुओं के इलाज में डॉक्टर द्वारा त्वरित और बेहतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनिल मिश्रा, सुभाष गौंड, जयसिंह यादव, मनीष चौधरी, श्लोक कुमार (परम लक्ष्य एकेडमी, पट्टी), विकास मिश्रा (पत्रकार) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संगठन ने आगे भी जनहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Comments