ग्राम प्रधान बहुता की पहल, आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा गया

ग्राम प्रधान बहुता की पहल, आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा गया
पट्टी। बहुता गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में आवारा मवेशियों की अधिक संख्या होने के कारण किसानों की फसलों को लगातार नुकसान हो रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी पट्टी से संपर्क किया।
बुधवार को खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर पशु पकड़ने वाला वाहन गांव में भेजा गया। ग्राम प्रधान के सहयोग से गांव व आसपास घूम रहे दर्जनों आवारा मवेशियों को पकड़कर उसरौली स्थित गौशाला भेजा गया।इस संबंध में ग्राम प्रधान पति मोहम्मद वाहिद ने बताया कि वाहन मंगवाकर जितने भी आवारा मवेशी पकड़े जा सकते थे, सभी को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवा दिया गया है, जिससे किसानों को राहत मिल सके।पशुओं को पकड़ने के दौरान बीएससी मास्टर, लाल बहादुर, चंद्रशेखर, अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग प्रदान किया। उक्त जानकारी बुधवार की शाम करीब 4 बजे प्रधान पति द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज