सड़क पर आवारा मवेशी से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

सड़क पर आवारा मवेशी से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल
पट्टी। जौनपुर जनपद के भदोही कस्बा निवासी अंकित सिंह (28) शुक्रवार देर रात बाइक से पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह रानीगंज–पट्टी मार्ग पर गोई गांव के पास पहुंचे, अचानक तेज रफ्तार से एक आवारा मवेशी सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक उससे टकरा गई।हादसे में अंकित सिंह के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। वहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज