सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में जन औषधि केंद्र संचालक व मेडिकल स्टोर कर्मियों में मारपीट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में जन औषधि केंद्र संचालक व मेडिकल स्टोर कर्मियों में मारपीट
पट्टी।आसपुर देवसरा के अमरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन औषधि केंद्र के संचालक और एक निजी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के बीच विवाद के बाद मार-पीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।जन औषधि केंद्र संचालक का आरोप है कि मेडिकल स्टोर का कर्मचारी मरीजों को बरगलाकर अस्पताल से पर्चा लेकर महंगे दामों पर दवाइयां बेच रहा था, जबकि सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है। आरोप है कि विवाद के दौरान मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों ने जन औषधि केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां रखे नकदी भी उठा ले गए।
वहीं, मेडिकल स्टोर कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि वह दलित समुदाय से है और उसे जातिसूचक शब्दों से गालियां दी गईं तथा उसके साथ जमकर मारपीट की गई। उसका कहना है कि वह अस्पताल किसी व्यक्ति से मिलने आया था और उस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां शाम करीब साढ़े तीन बजे तक दोनों पक्ष मौजूद रहे।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment