IIT रुड़की में देशभर के 25 प्रतिभागियों में शामिल हुए प्रतापगढ़ के पट्टी नारंगपुर निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय

IIT रुड़की में देशभर के 25 प्रतिभागियों में शामिल हुए प्रतापगढ़ के पट्टी नारंगपुर निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय 
प्रतापगढ़ जिले के युवा उद्यमी ज्ञानेंद्र पांडेय (Founder – Teachertinder) ने जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की में आयोजित एडवांस्ड एंटरप्रेन्योरशिप स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (ESDP) के लिए हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पूरे देश से मात्र 25 प्रतिभागियों का ही चयन किया गया, जिनमें ज्ञानेंद्र पांडेय भी शामिल रहे।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम TIDES Business Incubator, IIT Roorkee द्वारा आयोजित किया गया, जिसे NIESBUD और MSME, भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया गया। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर एवं माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, उद्यमिता विकास, तथा स्टार्टअप स्ट्रेटेजी पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।कार्यक्रम के पश्चात ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र तेजी से उभर रहा है और ऐसे प्रशिक्षण युवा उद्यमियों को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अपने स्टार्टअप Teachertinder के माध्यम से वे देशभर के शिक्षकों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने पर कार्य कर रहे हैं।ज्ञानेंद्र की इस उपलब्धि से प्रतापगढ़ जिले के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज