पिपरी मुतकरपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद
पिपरी मुतकरपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद ईंट उद्योग गड़ौरी पर मजदूरी करने वाली मीरा देवी पत्नी सोनू ने रविवार सुबह करीब 11 बजे से अपने 12 वर्षीय पुत्र दादे उर्फ साजन के लापता होने की गुमशुदगी सोमवार को कोतवाली पट्टी में दर्ज कराई थी। पीड़िता मूल रूप से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पिपरी मुतकरपुर गांव की निवासी है।मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। लगातार छानबीन के बाद मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस ने लापता किशोर को एक दुकान पर काम करते हुए बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर किशोर की पहचान कराई गई।
रात करीब 8 बजे पुलिस किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई। मेडिकल के बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।गुमशुदगी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर किशोर की सकुशल बरामदगी से परिजन बेहद खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
Comments
Post a Comment