पट्टी सीएचसी से लगातार मरीज रेफर, एंबुलेंस के लिए 1–2 घंटे का इंतजारमरीजों ने लगाए जांच व दवा में मनमानी के आरोप

पट्टी सीएचसी से लगातार मरीज रेफर, एंबुलेंस के लिए 1–2 घंटे का इंतजार

मरीजों ने लगाए जांच व दवा में मनमानी के आरोप
 पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यहां बुखार समेत सामान्य बीमारियों के मरीजों को भी लगातार जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के लिए रेफर किया जा रहा है। आरोप है कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज में डॉक्टर असमर्थता जताते हुए तत्काल रेफर कर देते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस व्यवस्था भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि 108 एंबुलेंस पर फोन करने पर जवाब मिलता है कि फिलहाल पट्टी सीएचसी के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मरीजों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस अस्पताल में 400 से 500 ओपीडी दर्ज होती है, इसके बावजूद इलाज के बजाय रेफर की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। कुछ मरीजों ने यह भी आरोप लगाया है कि अस्पताल में जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर के लोगों को बुलाकर भेजा जाता है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। साथ ही बाहर की दवाएं लिखे जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।मरीजों का कहना है कि एक रुपये के पर्चे में इलाज के नाम पर उन्हें 2000 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय जनता में रोष है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग कब इस ओर ध्यान देता है और मरीजों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज