रायपुर गांव में घर के सामने से बाइक लेकर तेज गुजरने का विरोध करने पर महिला व उसके देवर की पिटाई
रायपुर गांव में घर के सामने से बाइक लेकर तेज गुजरने का विरोध करने पर महिला व उसके देवर की पिटाई
प्रतापगढ़ जनपद के रायपुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी घर के सामने से तेज रफ्तार से बाइक लेकर गुजरते हैं। सोमवार की शाम भी पड़ोसी तेज रफ्तार से बाइक लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसकी बेटी बाल बाल बच गई। उसने उन्हें तेज रफ्तार से बाइक ले जाने से रोका तो वह अपने घर गया और परिवार के लोगों को लेकर महिला के घर पर आया और महिला से गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसका देवर धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और गाली देने से रोका तो आरोपियों ने महिला व उसके देवर समेत अन्य की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला सोमवार की शाम 5:30 बजे पट्टी कोतवाली आई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है
Comments
Post a Comment