ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण, अधिवक्ता परिषद ने किया भावभीना विदाई समारोह
ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण, अधिवक्ता परिषद ने किया भावभीना विदाई समारोह
पट्टी। तहसील में संचालित ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण चित्रकूट जनपद के लिए हो गया है। इस अवसर पर मंगलवार को अधिवक्ता परिषद पट्टी द्वारा उनके सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय की नियुक्ति ग्राम न्यायालय पट्टी में 18 जुलाई 2023 को हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया।मंगलवार की शाम करीब 4 बजे, न्यायालय की कार्यवाही समाप्त होने के बाद अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अंबरीश तिवारी, बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके चेंबर में पहुंचे। सभी ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय ने अधिवक्ताओं से अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा न्यायालय की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा आदर्श स्थापित करें, जिससे अन्य न्यायालय भी प्रेरणा लें।बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशा है वे शीघ्र ही जिला जज बनकर पुनः प्रतापगढ़ आएंगे। वहीं अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अंबरीश तिवारी ने कहा कि न्यायाधीश उपाध्याय अपने कार्यकाल में ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय रहे। उनके द्वारा दिए गए सभी निर्णय न्याय के मानकों पर खरे उतरे, जिससे किसी भी न्यायार्थी को कभी हानि नहीं हुई।इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता देवी प्रसाद तिवारी ने स्वयं रचित कविता उन्हें भेंट की और मंच पर पढ़कर सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित अधिवक्ता भावविभोर हो गए और तालियों से स्वागत किया।समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमण मिश्रा, राकेश खरे, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश चंद शर्मा, रजनीश पांडेय, अमित चौरसिया, निर्मल श्रीवास्तव, राम गौतम, अरुण मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, रविंद्र पांडे, राधेश्याम गिरी, राकेश तिवारी, अमरजीत शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम न्यायालय के कर्मचारी शिवदत्त पांडे, विकास (स्टेनो), राजवीर सिंह, अर्दली घनश्याम, विजय यादव सहित बार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment