पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पट्टी। थाना कंधई पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी कंधई सत्येन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव अपने हमराह कांस्टेबल प्रवीण यादव व कांस्टेबल राहुल कुमार के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उड़ैयाडीह मोड़ पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त शिवम चौरसिया उर्फ चुन्नी पुत्र अशोक कुमार चौरसिया, निवासी रामपुर बेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन होंडा अमेज को भी बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
Comments
Post a Comment