डॉ. जलज मणि दुबे बने राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ,डॉ.जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में छाई खुशी की लहर,परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का करूंगा प्रयास... प्रदेश उपाध्यक्ष,

डॉ. जलज मणि दुबे बने राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ,

डॉ.जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में छाई खुशी की लहर,

परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का करूंगा प्रयास... प्रदेश उपाध्यक्ष,
प्रतापगढ़।राष्ट्रीय परशुराम सेना (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र व उनकी कमेटी ने संगठन के मजबूती व विस्तार के लिए रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव निवासी डॉक्टर जलज मणि दुबे को उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं तथा राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद व्यापित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉक्टर जलजमणि दुबे ने कहा कि सौपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। और परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। डॉ. जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के राजेश्वर प्रसाद दुबे, सभाजीत मिश्र,कमलेश दुबे, प्रमोद दुबे, रामानंद ओझा, प्रेम कुमार ओझा, परमानंद मिश्र,देवेंद्र दुबे, राम अजोर तिवारी,बड़े लाल ओझा, विनय पांडेय, जटाशंकर मिश्र, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं  समाजसेवियों बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज