दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में,मंगरौरा चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया प्राथमिकी

दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में,
मंगरौरा चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया प्राथमिकी 
पट्टी।शुक्रवार की शाम 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुद वादी बनकर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव निवासी रामचंद्र यादव व नीतू यादव के परिवार के बीच पुल के समीप कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मंगरौरा चौकी प्रभारी भूपेष सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष पुलिस के सामने लाठी डंडे मारपीट करने लगे, पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर चलने के लिए कहां लेकिन दूसरे दिन मारपीट के आरोपी नही आए, गंभीरता को देखते हुए पुलिस खुद ही वादी बनकर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मंगरौरा चौकी प्रभारी भूपेष की तहरीर पर सरसी खाम गांव निवासी रामचंद्र यादव नीतू यादव के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई सतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पारिवारिक रंजिश को लेकर पुलिस के सामने मारपीट करने पर चौकी प्रभारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज