गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य..... परबिंदर कुमार,जामताली में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण ,क्षेत्र वासियों के हर सुख दुःख मे हमेशा रहूँगा साथ..... डिप्टी ,
गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य..... परबिंदर कुमार,
जामताली में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण ,
क्षेत्र वासियों के हर सुख दुःख मे हमेशा रहूँगा साथ..... डिप्टी ,
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली श्रीपुर गांव निवासी युवा समाज सेवी परविंदर कुमार उर्फ डिप्टी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को गुलाबी ठंड में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जामताली, बसहा, हुलासी का पूरा, डड़वा, मठिया, श्रीपुर, दासाचौरा गांव में सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच हप्ते भर से लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर परबिंदर कुमार उर्फ डिप्टी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। गरीब असहाय जरूरतमंद लोगो की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। और गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं हर सुख दुख में आप सबके साथ रहूंगा और जिस लायक हूं सदैव आप लोगों की सेवा मदत करता रहूंगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से परबिंदर कुमार, मोतीलाल, इंद्रजीत, विनोद कुमार, शब्बीर अली, नन्हे पाल, शिवकुमार, कमलेश कुमार, मुकुंदराव ,भारत भूषण, अनिल,महेंद्र, नवनीत, संतोष, शंभू,राजेंद्र, अजय, आलोक, सूरज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment