विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, नशा निषेध व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर दी गई जानकारी

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 

नशा निषेध व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर दी गई जानकारी
पट्टी।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़) के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी द्वितीय के कुशल निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र स्थित भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कुम्हिया, पट्टी (प्रतापगढ़) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नशा निषेध, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से संबंधित जागरूकता और बचाव विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह (सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति) ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि नशे से गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति जनपद में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता ले सकते हैं।तहसीलदार ने यह भी बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है। इसके लिए तहसील परिसर में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश जायसवाल ने कुष्ठ रोग के लक्षण, सावधानियां और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय (प्रभारी, लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी) ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की जानकारी देते हुए बताया कि जिन बच्चों के माता या पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 से अब तक हुई है, वे इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं। योजना के तहत एक माता-पिता के अधिकतम दो बच्चों को प्रति बच्चे 2500 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण एवं शिक्षा हेतु महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज