रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी।
रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।
डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी।
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पावन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने ध्वजारोहण किया, जिस पर एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय एवं पूर्व विधायक पं. रामराज शुक्ल की प्रतिमा पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। वहीं स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि “26 जनवरी 1950 से हमारा देश अपने गणतंत्र और संवैधानिक आदर्शों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज हम उन सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के मान-सम्मान को बढ़ाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकों में महेंद्र शुक्ल, उमापति पाल, प्रकाश दत्त मिश्र, रमेश तिवारी, सतीश पांडेय, राजेश दुबे, राकेश मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रशस्त तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, देवी प्रसाद तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्रा, जगन्नाथ यादव, साधुराम यादव, संजय तिवारी, सिद्धेश शुक्ल, एनसीसी ऑफिसर सुरेश मिश्र, नीलाभ मिश्रा, प्रमोद दुबे, पंकज तिवारी, पियूष शुक्ल, वरुण पटेल, अवलेश कुमार, प्रफुल्ल रावत, अरुण तिवारी, शेषमणि पांडे, अमित पांडे, परमेश पांडे, संदीप पांडे, नागेंद्र सिंह, इंद्रकेश सिंह, योगेंद्र प्रजापति, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्रा, अमित बरनवाल, बलवंत सिंह, शिवम धुरिया, आशुतोष, कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment