पट्टी कस्बे में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस रही जाम में फंसी, पुलिस रही नदारतकोतवाली से लेकर चौक तक ठप रहा यातायात

पट्टी कस्बे में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस रही जाम में फंसी, पुलिस रही नदारत

कोतवाली से लेकर चौक तक ठप रहा यातायात
पट्टी।शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे पट्टी कस्बे में कोतवाली से लेकर चौक तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन के साथ-साथ मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।जाम के दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी या यातायात व्यवस्था संभालने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया। सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि पट्टी कस्बे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जाम के चलते व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती, अतिक्रमण पर कार्रवाई और पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज