राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित,मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट जरूरी : एसडीएम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित,
मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट जरूरी : एसडीएम
पट्टी।रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान को अनिवार्य बताते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र व तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 बीएलओ एवं सात सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पट्टी विधानसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ मो. सकलैन को जनपद मुख्यालय स्थित हादी हॉल में जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई।एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की मजबूती में इसकी अहम भूमिका है।
कार्यक्रम का संचालन चुनाव कार्यालय पट्टी के सहायक अखिलेश तिवारी ने किया।इस मौके पर सुपरवाइजर संतोष तिवारी, बीएलओ वासुदेव केवट, देवेंद्र पति तिवारी, अमर नारायण तिवारी, गिरिजा सिंह, गीता, प्रतिभा सरोज सहित अन्य मतदाता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment